थाना से महिला आरोपी फरार! हायाघाट पुलिस में मचा हड़कंप ,सुबह से थाना पुलिस लीपापोती में जुटी ,सरकारी फोन नंबर भी उठाना मुनासिब नहीं समझते थानाध्यक्ष ,कैसे चलेगा थाना ?

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय 

दरभंगा। हायाघाट थाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। शराब मामले में गिरफ्तार की गई एक महिला आरोपी, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई है।
सूत्रों के मुताबिक, हायाघाट थाना क्षेत्र के बांसडीह निवासी कंचन कुमारी को शराब कांड संख्या 192/25 में आरोपी थी,और बीती रात पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

सूत्रों  के अनुसार ओडी पदाधिकारी एसआई सावन भारती ड्यूटी पर थे, जब कंचन कुमारी को थाने लाया गया था ,कुछ घंटे बीतने के बाद रात में ओडी पदाधिकारी  श्री भारती थाना से डेरा चले गए और सो गए। इसी बीच मौका पाकर गिरफ्तार महिला आरोपी कंचन कुमारी थाने से फरार हो गई।

सुबह घटना का खुलासा होते ही थाना परिसर में काना-फूसी शुरू हो गई। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है,कंचन के मैके और नैहर जाकर भी तलाशी सुबह सुबह पुलिस ने की हें और कहा हें कि कंचन को थाने लाईये नहीं तों दूसरा केस दर्ज हो जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, ओडी पदाधिकारी सावन भारती अब ऑफलाइन स्टेशन डायरी को अपडेट कर खुद को छापेमारी में दिखाने और एक महिला सिपाही पर जिम्मेदारी डालने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक दिन पहले की तिथि में स्टेशन डायरी को अपडेट किया हें।

वहीं, विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले का सच थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज में दर्ज है, जो अब जांच का अहम सबूत बन सकता है।

इधर इस मामले में जब हायाघाट के थानाध्यक्ष के सरकारी नंबर 9031827332पर फोन कर इस मामले की सच्चाई के बारे में जानने का प्रयास किया तों उन्होंने सरकारी नंबर नहीं उठाया।

यही नहीं सूचना तों यहां तक मिल रही हें कि इस घटना की जानकारी थानाध्यक्ष ने  संबंधित वरीय पुलिस पदाधिकारी को भी नहीं दिया हें जो उनके लापरवाह होने का परिचायक हें।