पुलिस कर्मियों की फिटनेस और अनुशासन को लेकर दरभंगा में रैतिक परेड, एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस कर्मियों की फिटनेस और अनुशासन को लेकर दरभंगा में रैतिक परेड, एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस कर्मियों की फिटनेस और अनुशासन को लेकर दरभंगा में रैतिक परेड, एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में आज वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।
निरीक्षण क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैतिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में शारीरिक और मानसिक फिटनेस, अनुशासन और एकरूपता बनाए रखना है।
परेड के दौरान पुलिस कर्मियों की दौड़, ड्रिल और टर्नआउट चेक किया गया। वर्दी की स्वच्छता, अनुशासन और तालमेल की भी जांच की गई।
साथ ही पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरकों की साफ-सफाई तथा वाहनों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।
इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फिट और अनुशासित पुलिस बल ही जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रख सकता है।
जन सुराज ने डॉ. इफ्तिखार को बनाया उम्मीदवार, पटना से लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत।
ब्रेकिंग :थाना से महिला आरोपी फरार! हायाघाट पुलिस में मचा हड़कंप ,सुबह से थाना पुलिस लीपापोती में जुटी ,सरकारी फोन नंबर भी उठाना मुनासिब नहीं समझते थानाध्यक्ष ,कैसे चलेगा थाना ?