जन सुराज ने डॉ. इफ्तिखार को बनाया उम्मीदवार, पटना से लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत।
जन सुराज ने डॉ. इफ्तिखार को बनाया उम्मीदवार, पटना से लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत।
जन सुराज ने डॉ. इफ्तिखार को बनाया उम्मीदवार, पटना से लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। जन सुराज पार्टी ने क्षेत्र के जाने-माने व्यक्ति, डॉ. इफ्तिखार, को अपना सुयोग्य उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस घोषणा के बाद से ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा डॉ. इफ्तिखार के नाम पर मुहर लगने के बाद, वह पटना से जन सुराज का आधिकारिक चुनाव चिन्ह और नामांकन संबंधी अन्य कागजात लेकर वापस बिरौल लौटे। उनके आगमन पर, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
बिरौल पहुंचने पर, डॉ. इफ्तिखार को देखने और उनका स्वागत करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों ने फूल-मालाओं से लादकर, उन्हें विजय जुलूस की तरह सुपौल बाजार में घुमाया गया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पार्टी और उम्मीदवार के पक्ष में जमकर नारे लगाए।
इस अवसर पर, डॉ. इफ्तिखार ने जनता का आभार व्यक्त किया और जन सुराज पार्टी के नेतृत्व को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करना और जनता की सेवा करना है। उन्होंने गौड़ा बौराम की जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर जन सुराज को अपना समर्थन दें ताकि क्षेत्र को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा सके।