पुलिस कार्यालय दरभंगा में जनसुनवाई का आयोजन, वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुनीं 18 फरियादियों की समस्याएं

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आज उनके कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं वैधानिक समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनसुनवाई में कुल 18 फरियादियों की शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें SDPO बिरौल-03, SDPO सदर(2)-02, SDDP सदर(1)-01, बहादुरपुर थाना-02, कोतवाली थाना-01, मनीगाछी थाना-01, लहेरियासराय थाना-01, DY. SP ट्रैफिक + ट्रैफिक थाना-01, केवटी थाना-01, अंचल पुलिस निरीक्षक बहेड़ा-02, अंचल पुलिस निरीक्षक कमतौल-01, विश्वविद्यालय थाना-01 एवं विशनपुर थाना-01 से संबंधित मामले शामिल थे।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समाधान सात दिनों के भीतर वैधानिक प्रक्रिया के तहत किया जाए। इसके साथ ही पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं न्यायोचित समाधान करना है। यह प्रक्रिया आम नागरिकों की शिकायतों को सुनने और उनके निवारण के लिए नियमित रूप से जारी रहेगी।