भदोही के सीतामढ़ी स्थित पैगहा नारेपार में बाल रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में बीती रात भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के जीवन से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया गया। इसमें सीता स्वयंवर और राम वन गमन के दृश्यों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। सीता विवाह प्रसंग शुरू होते ही महिलाओं ने पारंपरिक विवाह गीत प्रस्तुत किए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शक उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान श्रीराम की लीलाओं का आनंद लिया और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से रामलीला परिसर गूंज उठा। कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।और राम राज्याभिषेक जैसे प्रसंगों का भी भव्य मंचन किया जाएगा। इन आयोजनों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान, रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के समाजसेवी डॉ. अजीत सिंह, अजय सिंह चौहान और डीघ के ग्राम प्रधान गंगाधर यादव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने समिति की इस सांस्कृतिक और धार्मिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी लीलाएं भारतीय संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

रामलीला समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि आने वाले दिनों में जनकपुरी आगमन, रावण वध