यादों में ज़िंदा रहेंगे पत्रकार मोहन चंद्रवंशी और रविकांत ठाकुर (नंदू जी),दरभंगा प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा, पत्रकारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
यादों में ज़िंदा रहेंगे पत्रकार मोहन चंद्रवंशी और रविकांत ठाकुर (नंदू जी),दरभंगा प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा, पत्रकारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
यादों में ज़िंदा रहेंगे पत्रकार मोहन चंद्रवंशी और रविकांत ठाकुर (नंदू जी),दरभंगा प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा, पत्रकारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा पत्रकारिता जगत ने आज अपने दो अनमोल सितारों को याद किया। दिवंगत पत्रकार मोहन चंद्रवंशी और रविकांत ठाकुर उर्फ नंदू जी । इन दोनों दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में सोमवार को दरभंगा प्रेस क्लब में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें जिले और आसपास के क्षेत्रों के दर्जनों पत्रकारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार कौशल किशोर कर्ण ने की, जबकि संचालन राकेश कुमार झा ने किया। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भावुक बना रहा। हर आंख नम थी, पर सभी के चेहरों पर इन दोनों दिवंगत साथियों के प्रति सम्मान और गर्व झलक रहा था।
सभा में वक्ताओं ने दोनों पत्रकारों के व्यक्तित्व, योगदान और संवेदनशीलता को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि “मोहन चंद्रवंशी जी हमेशा सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहते थे। उनका सौम्य स्वभाव और सरल व्यक्तित्व सभी को प्रेरित करता था।”
वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्र ने कहा कि “मोहन चंद्रवंशी जी का जाना व्यक्तिगत और पेशेवर, दोनों स्तरों पर गहरा आघात है। उनकी सोच साफ, लेखन प्रभावशाली और व्यक्तित्व अत्यंत विनम्र था।”
वरिष्ठ पत्रकार आफताब हुसैन जिलानी ने कहा कि “मोहन जी पुराने मूल्यों वाले, संवेदनशील और अनुभवी पत्रकार थे, जो गंभीर विषयों को सरलता से प्रस्तुत करते थे। उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है।”
वरिष्ट पत्रकार संजय कुमार और लक्ष्मण ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता के अलग मायने हें ,कठिन से कठिन समय में भी दोनों पत्रकार अपनी लेखनी के प्रति जागरूक रहते थे।
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल कलाम ‘गुड्डू’, राजकुमार रंजन, नवेंदु शेखर पाठक और अभिषेक कुमार ने भी अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि मोहन चंद्रवंशी समर्पित और सच्चे पत्रकार थे, जिन्होंने पत्रकारिता को एक मिशन की तरह जिया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पत्रकारों में प्रमुख रूप अमर कुमार मिश्रा, इम्तियाज अहमद, गौरव झा, रमन कुमार चौधरी, पप्पू सिंह, जीएम फिरोज, मो जाहिद अनवर, नीरज कुमार राय, विनय ठाकुर, अफजल खान,अशोक लाल देव, सोनू झा, फैज अकरम,जुनेद आलम, मो अब्दुल कलाम (गुड्डू राज), मनोज झा, अजीत कुमार सिंह, प्रिंस राज, सूरज कुमार, गिरीश कुमार, विनय ठाकुर, मन्नू कुमार, अफजल खान, चंद्रजीत कुमार, शहाबुद्दीन, मुशर्रफ अहमद, विनोद कुमार शर्मा, लालबाबू अंसारी,वीरू पासवान, फैज अकरम, विक्की, अमित कुमार,ग्रीस कुमार, वरुण ठाकुर, चंद्रप्रकाश कर्ण ‘टिंकू’, सोनू झा, नफीस करीम आदि पत्रकार शामिल थे।
सभा के अंत में सर्वसम्मति से यह कहा गया कि रविकांत ठाकुर (नंदू जी) और मोहन चंद्रवंशी की सादगी, उनकी लेखनी और मुस्कुराहट हमेशा दरभंगा की पत्रकारिता जगत को प्रेरणा देती रहेगी। दोनों का जाना पत्रकारिता के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।