वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया केवटी थाना का औचक निरीक्षण, दिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश,केवटी चेक पोस्ट का भी किया निरीक्षण।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा केवटी थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में संधारित विभिन्न पंजियों जैसे दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी आदि का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आगामी दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनज़र विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

इसके अलावा, आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए गए। थाना में संधारित सभी पंजियों एवं लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अनुपालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

PC समीक्षा के दौरान समन, BW, NBW, इश्तिहार एवं कुर्की पंजी की गहन जांच की गई। उन्होंने लंबित समन, BW और NBW की तामिला 15 दिनों के भीतर तथा इश्तिहार एवं कुर्की की तामिला प्राप्ति के 3 दिनों के भीतर करने का निर्देश दिया।

साथ ही, थाना परिसर की साफ-सफाई और सुव्यवस्थित रखरखाव पर भी विशेष जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।वहीं उन्होंने केवटी चेक पोस्ट का निरीक्षण कर कई निर्देश दिये।