दरभंगा में चुनावी सख्ती: सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित स्टैटिक चेक पोस्टों पर सैकड़ों वाहनों की जांच
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए दरभंगा जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिले के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से आठ से अधिक स्टैटिक चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं।
इन चेक पोस्टों पर 24×7 निगरानी रखी जा रही है तथा वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है। सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर सभी चेक पोस्टों पर सैकड़ों वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी ली गई।
स्टैटिक चेक पोस्ट निम्न स्थलों पर कार्यरत हैं —
• बिठौली (मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच सीमा)
• राजे टोल प्लाजा (मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच पथ)
• राजनगर सीमा (राजनगर-दरभंगा पथ)
• पुनाच (सहरसा-दरभंगा पथ)
• तिलकेश्वर थाना के पास (खगड़िया-कुशेश्वरस्थान पथ)
• जमालपुर के पास (समस्तीपुर-दरभंगा पथ)
• चंदौना के पास (सीतामढ़ी-दरभंगा पथ)
• मोतगाह के पास (रोसड़ा-बहेड़ी पथ)
प्रत्येक चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त अधिकारी 24 घंटे की ड्यूटी पर रहकर आचार संहिता के अनुपालन पर पैनी निगाह बनाए हुए हैं।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन करें और निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष बनाने में सहयोग दें।
कैमूर में नामांकन शुरू, पहले दिन एक भी पर्चा नहीं:चार विधासभा सीट पर तीन उम्मीदवार ने कटवाया रसीद, जनसुराज से कोई प्रत्याशी नहीं पहुंचा।
यादों में ज़िंदा रहेंगे पत्रकार मोहन चंद्रवंशी और रविकांत ठाकुर (नंदू जी),दरभंगा प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा, पत्रकारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई