16 को नामांकन करेंगे रंजीत कुमार राय,गायघाट में नए एलान से फिर चौंकाया

दीपक कुमार। गायघाट

किसी पार्टी की टिकट मिलने या निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतरने की अटकलों के बीच शिवदहा निवासी रंजीत कुमार राय ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह 16 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वह किसी पार्टी के उम्मीदवार होंगे या निर्दलीय यह अभी साफ नहीं है। लेकिन उन्होंने लोगों से इस दिन जीरोमाइल पहुंचने की अपील की है। अब यह देखना रोचक होगा कि चुनाव लड़ने को लेकर आए दिन बयान बदल रहे रंजीत कुमार राय किसी का हाथ पकड़ कर चुनावी नैया पार लगाएंगे या अपने ही बाजुओं की ताकत दिखाते हैं।