कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित।
जनता की शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को एसपी अमित रंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेटें स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से आए लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में उपस्थित नागरिकों ने भूमि विवाद, आपसी झगड़े, साइबर ठगी, पारिवारिक कलह और थाने में लंबित मामलों से संबंधित अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। एसपी अमित रंजन ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि जिले के प्रत्येक थाने में जन शिकायतों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
किसी भी शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे आम नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें और हर शिकायत का समाधान समयबद्ध तरीके से करें। जनता दरबार में उपस्थित कई फरियादियों की शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि कुछ मामलों को संबंधित थाने एवं शाखाओं को अग्रेषित कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। एसपी अमित रंजन ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना है।
