आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सिवान जिला प्रशासन की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश व एसपी मनोज कुमार तिवारी ने अम्बेडकर संवाद भवन के सभागार में स्वीप कोषांग, सिवान के लोगो (प्रतीक चिन्ह) “शत प्रतिशत मतदान, भविष्य का निर्माण” का अनावरण दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस मौके पर निर्वाचन से जुड़े वरीय अधिकारी, नोडल पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी एवं स्वीप की अधिकारी-सह- बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मधुलता व प्रतीक चिन्ह के निर्माणकर्ता रजनीश उपस्थित रहे।

शत प्रतिशत मतदान,भविष्य का निर्माण”

लोगो अनावरण के बाद जिलाधिकारी ने बताया कि, यह प्रतीक चिन्ह जिले में मतदाता जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि “शत प्रतिशत मतदान, भविष्य का निर्माण” केवल एक नारा नहीं, बल्कि जिले को लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में अग्रसर करने का संकल्प है।

यह लोगो आगामी निर्वाचन से संबंधित सभी प्रचार-प्रसार, संचार सामग्री, बैनर-पोस्टर, होर्डिंग, सोशल मीडिया अभियानों में उपयोग किया जाएगा, ताकि हर मतदाता तक जागरूकता का संदेश पहुंचे।

पोस्टर अभियान और युवा संवाद का आयोजन

डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश ने कहा कि, 6 नवंबर 2025 को सिवान में मतदान होना है। इस बार लक्ष्य है कि, जिले में अधिकतम मतदान हो और हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गांव-गांव और बूथ स्तर पर मतदाता रैली, पोस्टर अभियान और युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

“पहले मतदान, फिर जलपान”

बैठक के दौरान जिलाधिकारी व एसपी ने प्रखण्ड स्तर के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पारा मिल्ट्री के अधिकारियों के साथ को-ऑर्डिनेशन को लेकर बैठक की गई। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया की आपस मे को ऑर्डिनेशन के तहत कार्य करे ताकि चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जा सके और मतदाताओं को सुविधाजनक माहौल में मतदान करने का अवसर मिले।

रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी व एसपी ने अम्बेडकर संवाद भवन के सभागार में स्वीप कोषांग, सिवान के लोगो जारी किया।

रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी व एसपी ने अम्बेडकर संवाद भवन के सभागार में स्वीप कोषांग, सिवान के लोगो जारी किया।
अंत में डीएम ने जिलेवासियों से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और “पहले मतदान, फिर जलपान” के संकल्प के साथ 6 नवंबर को मतदान केंद्रों पर पहुंचकर भविष्य निर्माण के लिए मतदान जरूर करें।