शादीशुदा गर्लफ्रेंड की बॉयफ्रेंड संग जबरन शादी:सास-ससुर बोले- दोनों कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले; 5 दिनों से प्रेमी को घर में छिपाकर रखी थी।
भागलपुर में शनिवार की रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने प्रेमी पहुंचा। ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की शादी करा दी। मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी गांव का है।
इस मामले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक दर्जन से अधिक महिला-पुरुष प्रेमी-प्रेमिका को पकड़े हुए हैं। थोड़ी देर में एक महिला शादीशुदा प्रेमिका की मांग से सिंदूर धो देती है। फिर कुछ लोग प्रेमी से उसकी मांग में सिंदूर डलवाते हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। लड़की के घरवालों ने उसकी शादी करवा दी थी, लेकिन दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग जारी था। प्रेमिका ने प्रेमी को पांच दिनों से अपने घर में छिपाकर रखा था।
प्रेमिका का पति दूसरे राज्य कमाने गया है। इस दौरान प्रेमी अमूमन आ-जा रहा था। शनिवार को भी प्रेमी उसके घर मिलने पहुंचा था तो महिला ने अपने सास-ससुर से कहा कि, हम बीमार है और कमरे से बाहर नहीं निकलेंगे। लेकिन सास-ससुर ने बीमार बहू को खाना देने पहुंचे तो आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
ग्रामीणों ने शादीशुदा प्रेमिका को प्रेमी के साथ पकड़ा।
महिला के मांग से सिंदूर धोते ग्रामीण।
प्रेमी से उसकी शादी करवा दी गई।
गाड़ी पर बैठाकर प्रेमी-प्रेमिका को विदाई की गई।
नहीं पहुंचे लड़की के मायने वाले
मामले की सूचना महिला के मायके वालों को दी गई। लेकिन मायके वालों ने मौके पर आने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘आप लोगों को जो भी मर्जी है, कर लीजिए। हम अपनी बेइज्जती करवाने के लिए नहीं आएंगे।’
मुंगेर के तारापुर निवासी साक्षी (20) (बदला हुआ नाम) की शादी 13 सितंबर 2024 को अंगारी गांव निवासी बिट्टू उर्फ सिकंदर कुमार सिंह से हुई थी। शादी के बाद बिट्टू कुछ दिन घर पर रहे और फिर मजदूरी करने के लिए बेंगलुरु चले गए।
ग्रामीणों ने बताया कि, नए मकान में साक्षी अकेली रहती थी और वही अपने प्रेमी को बुलाती थी।
शादी के बाद दोनों से साइन करवाते ग्रामीण।
शादी के बाद स्टांप पेपर पर लिखवाया
गांव के रहने वाले विनोद सिंह ने बताया कि शादी के बाद दोनों से स्टांप पेपर पर लिखवाया गया है। फिर लड़के के घर वालों को मामले की जानकारी दी गई। लड़के के परिजन लड़की को लेने के लिए पहुंचे और दोनों को हिंदू रीति-रिवाज के साथ विदा किया।
महाराष्ट्र के भंडारा की रहने वाली 27 साल की महिला दो बच्चों को गोद में लेकर प्रेमी से शादी करने बिहार के पूर्णिया पहुंची। हालांकि प्रेमी गायब मिला। महिला ने बताया, ‘हम दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार किया और शादी करने का फैसला किया। लड़के के कहने पर ही हम मुंबई से दो दिन पहले पूर्णिया पहुंचीं। जब से यहां आई हूं, लगातार प्रेमी को कॉल कर रही हूं, लेकिन उसका कॉल नहीं लग रहा है।’
