चुनाव है, सड़कों पर निकलने से पहले जान लीजिए…
रात में सक्रिय हुई मुजफ्फरपुर पुलिस, वाहनों की चल रही सघन जांच

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार /मुजफ्फरपुर 

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिले की पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड में आ गई है। चुनाव के मद्देनज़र रात में शहर की सड़कों पर पुलिसकर्मी गश्त पर निकले और संदिग्ध वाहनों की रोक-टोक कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस टीमों ने शहर के मुख्य चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी गई। अधिकारियों का कहना है कि चुनावी शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि पर रोक लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सहयोग करें और बिना आवश्यक कारण देर रात सड़कों पर अनावश्यक रूप से न निकलें। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है ताकि चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।