गायघाट में पैक्स अध्यक्ष के पिता व पूर्व सरपंच का निधन, शोक की लहर

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

प्रखंड के बोआरीडीह पंचायत के (70) वर्षीय पूर्व सरपंच राम प्रवेश राय के निधन पर शोक की लहर है। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पूर्व सरपंच के निधन से उनके परिवार के शुभचिंतकों और पंचायत वासियों ने गहरा दुख जताया है। गायघाट जेडीयू नेता प्रभात किरण ने उनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। नेताओं ने कहा कि उनके निधन से समुदाय को एक अनुभवी और समर्पित नेतृत्व कर्ता खोने का दुख है। पूर्व सरपंच के निधन से समाज में जो स्थान रिक्त पड़ गया है उसकी पूर्ति नहीं हो सकता। बता दें कि गायघाट प्रखंड अंतर्गत बोआरी-डीह पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार के पिता पूर्व सरपंच कुशल समाजसेवी रामप्रवेश राय के असामयिक निधन की खबर से सभी लोग मर्माहत है! भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दें ।