78-कुशेश्वरस्थान (अजा) विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी के साथ चुनाव का प्रमुख कार्यक्रम

दस्तक7मिडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।

बिहार विधान सभा में 78-कुशेश्वरस्थान (SC) निर्वाचन क्षेत्र के सदस्य के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही ‘निर्वाचन की सूचना’ रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा 10-10-2025 को बिरौल से जारी कर दी गई है। इसके साथ ही निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज ने बताया कि
चुनाव का प्रमुख कार्यक्रम को सार्वजनिक कर दिया गया है जो निम्नलिखित हैं –
नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि-17-10-2025 (शुक्रवार) को दोपहर 03:00 बजे तक निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी)-18-10-2025 (शनिवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे।
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि- 20-10-2025 (सोमवार) को दोपहर 03:00 बजे तक। मतदान की तारीख (पोलिंग), 06-11-2025 (गुरुवार) को सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे के बीच।
नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (श्री ललन कुमार चौधरी, 78-कुशेश्वरस्थान(SC)-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुशेश्वरस्थान) को अनुमंडल पदाधिकारी के कक्ष, बिरौल (अनुमंडल कार्यालय परिसर, बिरौल) में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे के बीच (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) जमा किए जा सकते हैं। इस अधिसूचना को सभी सार्वजनिक स्थानों पर प्रचारित करने के लिए शहरी निकाय के सभी कार्यकारी अधिकारियों और बिरौल अनुमंडल के सभी B.D.O. (प्रखंड विकास पदाधिकारी) और C.O. (अंचल अधिकारी) को निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, D.I.O., NIC दरभंगा को भी दरभंगा जिला की वेबसाइट पर इसका प्रचार करने का निर्देश दिया गया है।