बिरौल के ठिका प्राथमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

दस्तक7मिडिया,विधि संवाददाता, बिरौल।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन उछटी पंचायत के ठिका प्राथमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पैनल अधिवक्ता उमेश प्रसाद यादव ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चों की सुरक्षा समाज एवं सरकार दोनों की जिम्मेदारी है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके शारिरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने लोगों को बच्चों से संबंधित कानूनों को बताया। प्राधिकार सहायक कुमार गौरव ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा वैसे व्यक्तियों को जिनका नाम अंतिम मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है, अपील दायर करने व अन्य कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रखंड स्तर पर पारा विधिक स्वयंसेवकों को प्रतिनियुक्त किया गया है। बिरौल प्रखंड के लिए पीएलवी अमरनाथ पौद्दार मोबाइल नंबर 8873161602 एवं इम्तियाज अहमद खान 9525881897 प्रतिनियुक्त है। वहीं छूटे मतदाता की विशेष सहायता के लिए न्यायालय परिसर में हेल्प डेस्क का भी गठन किया गया है। जहां पैनल अधिवक्ता शंकर जी झा व पीएलवी ओमप्रकाश प्रतिनियुक्त हैं। अंतिम मतदाता सूची से बाहर व्यक्ति मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु निर्धारित अवधि के अंदर अपील दायर करने हेतु पीएलवी या हेल्प डेस्क की मदद ले सकते हैं। वहीं स्वास्थ्य जांच के दौरान ग्रामीणों ने गांव में पैरालाइसिस की घटना बारंबार होने की बात कही। जिसपर शिविर में मौजूद डॉ मनोज सिंह ने इसे जांच का विषय होना बताया। ग्रामीणों के अनुरोध पर उन्होंने वरीय अधिकारियों को सूचना देने का आश्वासन दिया। शिविर में वृद्धजनों, महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य परामर्श के साथ बेसिक दवाइयां दिया गया। मौके पर सरपंच शिवशंकर मुखिया, उपमुखिया गवेन्द्र कुमार यादव, पीएलवी ओमप्रकाश सिंह, एएनएम सुलेखा कुमारी, आशा कार्यकर्ता उषा देवी आदि मौजूद थे।