महिला पर्यवेक्षिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
महिला पर्यवेक्षिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
महिला पर्यवेक्षिकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र जिले में मतदाता जागरूकता के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज समाहरणालय परिसर, दरभंगा से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने महिला पर्यवेक्षिकाओं की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली के माध्यम से “चलो, शत-प्रतिशत मतदान करें” का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। महिला पर्यवेक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नारे और संदेशों के ज़रिए लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
जिला प्रशासन की ओर से यह पहल मतदाताओं को जागरूक कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस अवसर पर सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी चांदनी सिंह, वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे