जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया बज्रगृह व मतगणना केंद्र का औचक निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया बज्रगृह व मतगणना केंद्र का औचक निरीक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया बज्रगृह व मतगणना केंद्र का औचक निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार ने बाजार समिति, शिवधारा स्थित बज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और कार्यपालक अभियंता (भवन निर्माण विभाग) को निर्देश दिया कि विधानसभावार मतगणना केंद्रों का निर्माण कार्य शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
उन्होंने मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री विकास कुमार, कार्यपालक अभियंता (भवन) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।