आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नदी थाना क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नदी थाना क्षेत्र में पुलिस और CAPF का संयुक्त एरिया डोमिनेशन अभियान और CAPF का संयुक्त एरिया डोमिनेशन अभियान

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से लगातार सघन निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को नदी थाना क्षेत्र में नदी थाना पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस एवं CAPF की टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया तथा लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। गली-मोहल्लों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की मौजूदगी ने आम जनता में विश्वास उत्पन्न किया।

थाना प्रभारी, नदी थाना ने बताया कि आगामी चुनाव को लेकर सुरक्षा के हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसी भी तरह की असामाजिक या अवांछनीय गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना कायम रखना तथा चुनावी माहौल को पूरी तरह शांतिपूर्ण बनाए रखना है।

इस दौरान क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से भी संवाद स्थापित किया गया और उन्हें चुनाव प्रक्रिया के दौरान सहयोग करने का अनुरोध किया गया।

प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि आने वाले दिनों में संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, वाहन जांच अभियान और निगरानी को और अधिक सख्त किया जाएगा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।