घनश्यामपुर पुलिस ने 202 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।

शराबबंदी को सफल बनाने की दिशा में घनश्यामपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। शनिवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 202 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
यह बड़ी छापेमारी स्थानीय थाना क्षेत्र के नारी गांव में की गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान नारी गांव निवासी शंभू महतो और उसके भाई रतन महतो के रूप में हुई है।
घनश्यामपुर पुलिस ने, शंभू महतो की दुकान से ‘ऑफिसर चॉइस’ ब्रांड की 180 एमएल की दो बोतलें जब्त की गईं। वहीं, उसके भाई रतन महतो के घर से देसी शराब की 676 बोतलें बरामद की गईं, जिनका कुल परिमाण 202 लीटर है। पुलिस ने भारी मात्रा में जब्त की गई इस शराब की खेप के साथ दोनों तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा।
घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार देर रात मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम ने छापेमारी कर दोनों तस्करों को शराब के साथ दबोचा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों के खिलाफ मध्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।