बहेड़ी थाना क्षेत्र के पघारी गांव में शिक्षक के घर 75 लाख की बड़ी चोरी, इलाके में मची सनसनी,रैकी कर चोर करते हें चोरी
बहेड़ी थाना क्षेत्र के पघारी गांव में शिक्षक के घर 75 लाख की बड़ी चोरी, इलाके में मची सनसनी,रैकी कर चोर करते हें चोरी
बहेड़ी थाना क्षेत्र के पघारी गांव में शिक्षक के घर 75 लाख की बड़ी चोरी, इलाके में मची सनसनी,रैकी कर चोर करते हें चोरी
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /बहेड़ी
अगर आप आनेवाली पर्व दिवाली और छठ में घर से बाहर रहते हें ,या बाहर से घर आते हें तों सतर्क हो जाईये ,वरना आपके घर में भी हो सकती हें चोरी ?चोरी की घटना विभिन्न थाना क्षेत्रों में बढ़ गई हें ,गली टोलों ,मुहल्लों के हर घर तक पुलिस का पहुंचना संभव नहीं हें इसीलिये अपनी हिफाजत करना आपकी जिम्मेदारी और जवाबदेही हें ,सावधान और सतर्क रहिये।खाली घर का रैकी कर बहेड़ी थाना क्षेत्र के पघारी गांव में करीब 75लाख का जेवर ,नगदी समेत अन्य सामानों की चोरी चोरों ने कर ली हें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहेड़ी थाना क्षेत्र के पघारी गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने शिक्षक सतीश चंद्र चौधरी के घर पर धावा बोलते हुए लगभग 75 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, सतीश चौधरी पेशे से शिक्षक हैं और पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ दरभंगा में रह रहे थे। इसी दौरान खाली पड़े घर का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने जब घर का ताला टूटा देखा तो शोर मच गया। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। तत्काल इसकी सूचना पुलिस और मकान मालिक सतीश चौधरी को दी गई।
परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो देखा कि गहनों के डिब्बे और संदूक पूरी तरह खाली थे।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूर्यकुमार गुप्ता, एसडीपीओ वासुकिनाथ झा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घर के हर कमरे की बारीकी से जांच की, फिंगरप्रिंट और पैरों के निशान जुटाए तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस का मानना है कि चोरों ने घटना से पहले पूरी रेकी कर योजना बनाई थी।
चोरी गए सामान में सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन और लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद शामिल हैं। कुल मूल्य लगभग 75 लाख रुपये आंका गया है। घर के सभी ताले और संदूक तोड़े गए हैं।
एसडीपीओ वासुकी नाथ झा ने बताया कि “घटनास्थल पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है। वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपितों का खुलासा कर लिया जाएगा।”
इलाके में इस बड़ी चोरी की घटना से लोगों में दहशत और असुरक्षा की भावना फैल गई है।