गायघाट में 18 पंचायत बाढ़ से प्रभावित , पंचायत समिति ने डीएम को लिखा पत्र

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए आज कांटा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य श्रीमती रीना देवी जी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

विदित हो कि इस बाढ़ के कारण गायघाट की कुल 18 पंचायत प्रभावित हैं। कांटा, जांता, सुस्ता, लक्ष्मण नगर जैसे पंचायत पूरी तरह से सड़क संपर्क से दूर हो चुके हैं, जहां आम जनता का जीवन बेहाल है।

फिर भी जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के द्वारा कोई सहयोग न मिलने पर जनता में रोष है। ज्ञापन सौंपने के पश्चात आपदा प्रबंधन की स्थिति को देख रहे एडीएम के कार्यालय में जाकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए पंचायत समिति सदस्य रीना देवी व परिषद कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया, तथा गायघाट की अंचलाधिकारी शिवांगी पाठक पर लापरवाही की जवाबदेही तय कर, कार्रवाई करने का दबाव भी बनाया।