रंगोली, नाटक और चित्रकला को लेकर प्रतियोगिता।

 

प्रतियोगिता में शामिल बच्चे। जगदीशपुर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

इन आयोजनों में छात्राओं ने रंगोली, चित्रांकन और लघु नाटक जैसी प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ये कार्यक्रम बालिका सशक्तिकरण को समर्पित थे और मध्य विद्यालय जगदीशपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर, मध्य विद्यालय दीननगर, मध्य विद्यालय पिस्ता और मध्य विद्यालय भवानीपुर देशरी सहित कई स्कूलों में आयोजित किए गए। आयोजन के दौरान छात्राओं ने रंगोली निर्माण, चित्रांकन, कविता वाचन, निबंध लेखन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बालिका सम्मान पर आधारित एक लघु नाटक को विशेष रूप से सराहा गया।

 

मध्य विद्यालय जगदीशपुर के प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि आज की बालिकाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं सहित हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उन्होंने नेतृत्व की भूमिका में उनके योगदान को सराहनीय बताया। कार्यक्रम में शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा, भारती कुमारी, शारिका निगार, फूल कुमारी, सोनी कुमारी, दुर्गा कुमारी, बबीता कुमारी, कनकलता, अर्चना कुमारी, आशा कुमारी, अंजना कुमारी झा, रेणुका रमण, पूजा कुमारी, रीता महतो सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।