अवैध शराब पर दरभंगा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 16 गिरफ्तार — ड्रोन से हुई छापामारी में हजारों लीटर जावा महुआ नष्ट
अवैध शराब पर दरभंगा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 16 गिरफ्तार — ड्रोन से हुई छापामारी में हजारों लीटर जावा महुआ नष्ट
अवैध शराब पर दरभंगा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 16 गिरफ्तार — ड्रोन से हुई छापामारी में हजारों लीटर जावा महुआ नष्ट
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 एवं आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन दरभंगा ने शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन हेतु विशेष अभियान चलाया है। सहायक आयुक्त मद्य निषेध, दरभंगा प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में लगातार सघन छापामारी, गश्ती एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
10 अक्टूबर 2025 को की गई कार्रवाई के दौरान कुल 63 स्थानों पर छापामारी की गई, जिसमें 07 अभियोग दर्ज किए गए और 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 13 लोग शराब सेवन के आरोप में तथा 03 लोग शराब के परिवहन एवं बिक्री के आरोप में पकड़े गए। गिरफ्तार अभियुक्तों में
• राजेश महतो, पिता- शिवजी महतो, सा०-बहेड़ा, वार्ड-04, थाना-बहेड़ा, जिला-दरभंगा
• विजय मुखिया, पिता- जगदीश मुखिया, सा०-रामपुर पतोर, वार्ड-02, थाना-पतोर, जिला-दरभंगा
शामिल हैं।
अभियान के दौरान कुल 106.500 लीटर नेपाली एवं देशी शराब तथा 4.400 लीटर चुलाई शराब जब्त की गई। वहीं, ड्रोन के माध्यम से की गई छापामारी में 245 लीटर चुलाई शराब और 10,135 किलोग्राम जावा महुआ (गुड़ का घोल) बरामद कर स्थल पर ही नष्ट किया गया। जब्त एवं विनष्ट शराब का कुल अनुमानित मूल्य ₹1,06,580 आंका गया है।
सहायक आयुक्त मद्य निषेध, दरभंगा ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, तथा शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (यथासंशोधित) के तहत दंडनीय अपराध है। उन्होंने आमजन से अपील की कि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को तुरंत दें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।