खेल बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है – जिला खेल पदाधिकारी,
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रेरित किया गया कि वे अपने माता-पिता, चाचा-चाची आदि को मतदान हेतु प्रोत्साहित करें।
जिला प्रशासन दरभंगा के सौजन्य से पोलो मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम और अनुशासन का संगम
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन दरभंगा के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का आयोजन लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में किया गया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैदान में जोश, उत्साह और प्रतिस्पर्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
आज के दिन हैंडबॉल (बालक एवं बालिका वर्ग – अंडर 14, अंडर 17 एवं अंडर 19), रग्बी, कबड्डी, ताइक्वांडो तथा चेस प्रतियोगिताओं के मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल भावना और अनुशासन की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने नारियल फोड़कर किया तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया।
प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे –
• रग्बी (अंडर-14 बालक वर्ग) –
प्रथम : एस.डी. पब्लिक स्कूल
द्वितीय : महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान
तृतीय : माउंट लिटरा ज़ी स्कूल
• चेस (अंडर-14 गर्ल्स वर्ग) –
प्रथम : मनीष यादव (आर्यभट्ट स्कूल)
द्वितीय : आकांक्षा शर्मा (आर्यन मिश्रा स्कूल)
तृतीय : आरूषी कुमारी (कैलाश बी.डी. पब्लिक स्कूल)
• टेबल टेनिस (अंडर-17 बालक वर्ग) –
विजेता : सिद्धांत वत्स (सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल)
उपविजेता : सौरभ कुमार
• टेबल टेनिस (अंडर-17 बालिका वर्ग) –
प्रथम : वैष्णवी कुमारी (डीएवी पब्लिक स्कूल)
द्वितीय : खुशी कुमारी (विकास भारती पब्लिक स्कूल)
तृतीय : खुशबू कुमारी (डीएवी पब्लिक स्कूल)
• टेबल टेनिस (अंडर-19 बालक वर्ग) –
प्रथम : श्लोक चौधरी (मैडोना इंग्लिश स्कूल)
द्वितीय : प्रिंस पासवान (एम.एल.ए. अकादमी)
तृतीय : प्रेम कुमार
पुरस्कार वितरण समारोह में जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल सरकार ने कहा कि –
“खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का प्रतीक है। विद्यालय स्तर पर आयोजित ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं। खिलाड़ियों ने जिस समर्पण और उत्साह के साथ प्रदर्शन किया है, वह निश्चय ही प्रेरणादायक है। आने वाले समय में यही प्रतिभाएं प्रमंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रौशन करेंगी।”
उन्होंने आगे कहा कि –
“खेल विभाग और जिला प्रशासन सदैव खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और खेलों के विकास के लिए समर्पित रहेगा। विद्यालय स्तर से ही प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ाना हमारा उद्देश्य है।”
कार्यक्रम का मंच संचालन अवकाश प्राप्त शारीरिक शिक्षक श रविंद्र कुमार सिंह एवं बिरौल के शिक्षक केशव चौधरी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता 13 अक्टूबर तक चलेगी।
जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि तीसरे दिन (12 अक्टूबर) को कराटे, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, वुशु, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल में बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।
मेडिकल टीम पूरे दिन मैदान में सक्रिय रही ताकि चोट या आपात स्थिति में तत्काल सहायता दी जा सके।
आयोजन को सफल बनाने में कुमार अनुराग, कंचन कुमारी, ज्योति कुमारी, सुप्रभा, जीनत आरा एवं अन्य सहयोगी सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।
विभिन्न खेलों में निर्णायक के रूप में आशीष कुमार, मिथिलेश कुमार, यशपाल कुमार, अरुण ठाकुर, साकेत कुमार, प्रिंस कुमार, प्रकाश कश्यप एवं अन्य निर्णायक उपस्थित रहे जिन्होंने प्रतियोगिता को निष्पक्ष और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

