गायघाट में आरजेडी विधायक निरंजन राय का विरोध, बाढ़ प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों से मिलने पहुंचे थे… पूछा- पांच साल आप कहां थे

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट में राजद विधायक निरंजन राय को उस वक्त स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा जब वे बाढ़पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। बाढ़ प्रभावित लोगों ने विधायक से सवाल किया — “पिछले पांच साल आप कहां थे, अब क्यों आए हैं?” मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों से मिलने गए विधायक से भीड़ में कुछ लोगों ने नाराजगी जतानी शुरू कर दी। स्थिति तब बिगड़ गई जब विधायक के समर्थकों ने विरोध कर रहे एक व्यक्ति को चुप कराने की कोशिश की। दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई और कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण रहा… बताया गया कि मौके पर मौजूद लोगों की ओर से घटना का वीडियो बनाए जाने पर विधायक पक्ष ने आपत्ति जताई और वीडियो बनाना रोकने की कोशिश की।
खेल बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है – जिला खेल पदाधिकारी, जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रेरित किया गया कि वे अपने माता-पिता, चाचा-चाची आदि को मतदान हेतु प्रोत्साहित करें।
जदयू सांसद के बेटे के चुनाव लड़ने पर भड़का अपनी ही पार्टी का विधायक, कहा…विश्वासघात करना सांसद की पुरानी आदत।