कटिहार जिले के कदवा पुलिस ने शुक्रवार रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 105 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कटिहार जिले के कंटिया पंचायत अंतर्गत गौशाला रोड, उरांव टोला में की गई।
गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान उरांव टोला निवासी रामचंदर उरांव (स्वर्गीय धुम्मा उरांव के पुत्र) और मिथुन उरांव (फुलेश्वर उरांव के पुत्र) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया है।
कदवा थाना प्रभारी विजय प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि उन्हें दो शराब तस्करों द्वारा शराब की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर इन तस्करों को पकड़ा।
