बहेड़ी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन , “पहले मतदान, फिर जलपान” का संदेश गूंजा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के अंतर्गत दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड में मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता दरभंगा ने कहा कि “मतदाता लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं।” उन्होंने आमजन से अपील की कि मतदान को लोकतांत्रिक उत्सव के रूप में मनाएं तथा इसे कला, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता से जोड़कर अधिकाधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम के दौरान मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग जैसी रचनात्मक थीम आधारित प्रतियोगिताओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। “पहले मतदान, फिर जलपान” और “आपका वोट, आपका भविष्य” जैसे प्रेरक नारों से उपस्थित लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर डीपीओ आईसीडीएस, डीपीओ, वीडियो अंचल अधिकारी बहेड़ी सहित कई अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य मतदाता सहभागिता बढ़ाना और लोकतंत्र के महापर्व में सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।