बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न मामलों में सात अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल, अभियुक्तों में अफरातफरी का माहौल,

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

दरभंगा जिला पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। बिरौल थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए विभिन्न लंबित मामलों और आपराधिक घटनाओं में शामिल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।जिसमें
ज्योतिष सिंह,विजय सिंह,शैलेन्द्र सिंह, वैद्यनाथ प्रसाद सिंह सभी ग्राम सोनवेसट से पुलिस ने गिरफ्तार किया।इसके अलावा अभिषेक राज ग्राम राघोपुर थाना बहेड़ी को खस्सी चोरी करते हुए बिरौल के नौडेगा (बलहा) से गिरफ्तार किया गया। बिरौल थाना कांड संख्या 397/25 राम किशोर पासवान ग्राम लोहनी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया,इन
पर हत्या के प्रयास का आरोप है। और बिरौल थाना कांड संख्या 238/25 के अभियुक्त मो.अरशद ग्राम अकबरपुर बेंक सुपौल बाजार से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पदाधिकारी के अनुसार अरशद पर एक मामले में अपने विपक्षी की हत्या के प्रयास का आरोप है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों पर लंबित वारंट, चोरी, और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। एसडीपीओ श्री तिवारी ने बताया कि ऐसे अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाने का शख्त निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है। जिसके आलोक में बिरौल थानाध्यक्ष चन्द्र मणि के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में अपराध को खत्म करने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इन गिरफ्तारियों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा।