जाले थाने के स०अ०नि० विनय प्रसाद निलंबित, ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई
जाले थाने के स०अ०नि० विनय प्रसाद निलंबित, ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई
जाले थाने के स०अ०नि० विनय प्रसाद निलंबित, ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
विधानसभा चुनाव–2025 के मद्देनज़र लागू आदर्श आचार संहिता के अनुपालन की समीक्षा के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कमतौल (सदर–2) द्वारा क्षेत्र के विभिन्न एसएसटी (SST) चेकिंग प्वाइंट्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जाले थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदना में स्थापित एसएसटी चेकिंग प्वाइंट पर तैनात पुलिस पदाधिकारी स०अ०नि० विनय प्रसाद को ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया।
जांच के समय उक्त प्वाइंट पर तीन नव नियुक्त गृह रक्षक उपस्थित थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि संबंधित पुलिस पदाधिकारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं। निर्वाचन कार्य के दौरान ऐसी लापरवाही को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कमतौल (सदर–2) ने विस्तृत प्रतिवेदन वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा को भेजा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दरभंगा द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन पर कार्रवाई करते हुए स०अ०नि० विनय प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें सामान्य जीवन-यापन भत्ता (subsistence allowance) पर रखा गया है तथा उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है।
हथियार लहराकर सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाला युवक गिरफ्तार,घर से अवैध पिस्तौल पुलिस ने किया बरामद दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
दरभंगा में विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में स्टैटिक चेक पोस्ट स्थापित, निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और शांति सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन हुआ सक्रिय