हथियार लहराकर सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाला युवक गिरफ्तार,घर से अवैध पिस्तौल पुलिस ने किया बरामद दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
हथियार लहराकर सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाला युवक गिरफ्तार,घर से अवैध पिस्तौल पुलिस ने किया बरामद दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
हथियार लहराकर सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने वाला युवक गिरफ्तार,घर से अवैध पिस्तौल पुलिस ने किया बरामद
दस्तक7मिडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के कड़े निर्देश पर जमालपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने हथियार लहराने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर सनसनी फैलाई थी। गिरफ्तार युवक की पहचान मुकेश यादव के रूप में हुई है, जो जमालपुर थाना क्षेत्र के अमृतनगर गांव का निवासी है और एक स्थानीय नेता का पुत्र बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, युवक मुकेश यादव ने पिस्तौल लहराते हुए अपना वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया था। इस गंभीर कृत्य का संज्ञान लेते हुए जमालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और अमृतनगर गांव में छापेमारी कर मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने पुष्टि की है कि आरोपी युवक मुकेश यादव के घर से पिस्तौल भी बरामद की गई है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही करते हुए मुकेश यादव को जेल भेजा जा रहा है। एसडीपीओ ने आम लोगों को स्पष्ट संदेश दिया है कि इस तरह हथियारों का प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर उसका प्रचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
माउंट समर कॉन्वेंट स्कूल में दस वर्षीय छात्र की रहस्मयी मौत पर उठ रहें सवाल ,पुलिस जांच के बाद ही इस मामले से उठेगा पर्दा ,हत्या या आत्महत्या ?वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लिखेंगे पत्र ,सभी चल रहें स्कूल के मानकों की कराएंगे जांच।
जाले थाने के स०अ०नि० विनय प्रसाद निलंबित, ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई