माउंट समर कॉन्वेंट स्कूल में दस वर्षीय छात्र की रहस्मयी मौत पर उठ रहें सवाल ,पुलिस जांच के बाद ही इस मामले से उठेगा पर्दा ,हत्या या आत्महत्या ?वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लिखेंगे पत्र ,सभी चल रहें स्कूल के मानकों की कराएंगे जांच।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

लहेरियासराय स्थित माउंट समर कॉन्वेंट स्कूल के छात्रावास में 11 वर्षीय छात्र कश्यप कुमार की मौत के मामले में कई ऐसे सवाल हें जिसका जवाब पुलिस /जिला प्रशासन को खोजना हें ,नहीं तों और भी कई बच्चों की जान जा सकती हें।इसका ताजा उदाहरण जवाहर नवोदय विद्यालय में कुछ महीना पहले देखने को मिला ,इसके बाद माउंट समर कॉन्वेंट स्कूल में देखने को मिल रहा हें।शहरी क्षेत्र में चल रहें स्कूल क्या सरकार के उन मानको को पुरा करते हें ,जो एक स्कूल के जरूरी हें?सबसे महत्वपूर्ण तों बच्चों की सुरक्षा और उसके स्वास्थ्य को लेकर हें।इन मानकों की बात करे तों स्कूल प्रबंधक के पास फायर सेफ्टी सार्टिफिकेट ,बिल्डिंग सेफ्टी सार्टिफिकेट ,स्वच्छ शौचालय ,सुरक्षित पेयजल ,प्राथमिक उपचार कक्ष ,सीसीटीवी कैमरा ,सुरक्षा गार्ड के अलावे अन्य कानूनी औपचारिक भी हें ,सोसायटी /ट्रस्ट /कंपनी के नाम से पंजीकरण आदि कई ऐसे चीज हें जो मानकों को पुरा करते हें लेकिन शहर में कई स्कूल हें जो इन मानकों को पुरा नहीं करते हें।सरकार से मान्यता प्राप्त करने के लिये भूमि और भवन का स्वामित्व के साथ साथ फिटनेस प्रमाण पत्र ,शिक्षकों के योग्यता का प्रमाण पत्र ,मेनेजमेंट कमिटी का गठन ,फायर सेफ्टी और स्वच्छता प्रमाण पत्र आदि हें।

माउंट समर कॉन्वेंट में हुई कश्यप की  घटना से दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक भी मर्माहित हें।वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी ने कहा कि वें भी इसी समाज से आते हें और ऐसी घटना लोंगों के दिल को झकझोर कर रख देता हें।उन्होंने कहा कि बच्चों के सुरक्षा को लेकर वें शिक्षा विभाग को पत्र लिखेंगे।उन्होंने कहा कि स्कूल के मानकों का स्कूल प्रबंधन कितना पालन करते हें,इसका भी पता लगाएंगे और गलती पाए जाने पर कारवाई की दिशा में भी पहल करेंगे।

बीते करीब तीन महीना पहले जवाहर नवोदय विद्यालय में और अब माउंट समर कॉन्वेंट स्कूल हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत हुई है।सीसीटीवी नहीं रहने के कारण सच्चाई सामने नहीं आ पायी।अस्पताल प्रबंधन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में” हेन्गिग “नामक शब्द लिख कर अपना काम कर देते हें।अब इस हेन्गिग में बच्चे ने आत्म हत्या की या फिर उसे हत्या कर दिया गया ,यह बात स्पष्ट नहीं होती।पुलिस घटना के स्वभाव को समझकर आत्महत्या मान लेती हें लेकिन यह भी तों हो सकता हें कि स्कूल में कुछ ऐसी कुकृत्य की घटना घटी हो और बच्चे ने देख लिया हो और उसे लटकाकर हत्या कर दिया हो ?ऐसे भी सवाल हो सकते हें ?

हालांकि इन घटनाओं को एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से हॉस्टल के संचालन नियमों और मानकों की जांच कराने का निर्णय लिया है।

मालूम हो कि मंगलवार की शाम करीब 8 बजे स्कूल प्रशासन ने भटियारीसराय निवासी मनीषा देवी को सूचना दी कि उनका 11 वर्षीय पुत्र कश्यप कुमार बीमार है और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो कश्यप मृत पाया गया।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया और मृतक के मामा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

पीड़िता की माँ मनीषा देवी ने रोते हुए कहा

मेरे एकलौते बेटे की हत्या स्कूल प्रशासन ने की है… मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई।”