सुहागिनों ने चांद देखकर तोड़ा करवाचौथ व्रत:पति की लंबी उम्र के लिए लिया आशीर्वाद, पर्व मनाया
सुहागिनों ने चांद देखकर तोड़ा करवाचौथ व्रत:पति की लंबी उम्र के लिए लिया आशीर्वाद, पर्व मनाया
सुहागिनों ने चांद देखकर तोड़ा करवाचौथ व्रत:पति की लंबी उम्र के लिए लिया आशीर्वाद, पर्व मनाया
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार| गायघाट
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिनों का प्रमुख त्योहार करवाचौथ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा।
दिनभर महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजी-संवरी नजर आईं। गांवों और कस्बों में कई स्थानों पर महिलाओं ने एकत्र होकर करवाचौथ की कथा सुनी और विधिवत पूजा-अर्चना की।
देर शाम आसमान में चांद दिखाई देते ही, छतों और आंगनों पर बैठी सुहागिनें पूजा की थाली लेकर पहुंचीं। उन्होंने चंद्रमा को अर्घ्य देकर आरती उतारी और पति की दीर्घायु की कामना करते हुए अपना व्रत पूरा किया। महिलाओं ने छलनी से चांद और अपने पति का चेहरा देखकर पूजा विधि संपन्न की। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत का समापन किया।
पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाए गए इस पर्व ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक और उल्लासपूर्ण माहौल बना दिया। करवाचौथ का यह पावन पर्व पति-पत्नी के अटूट प्रेम और आस्था का प्रतीक बनकर उभरा। इस अवसर पर अखिलेश कुमार, मुकुल राय सहित कई दंपती उपस्थित रहे।
माउंट समर कॉन्वेंट स्कूल में दस वर्षीय छात्र की रहस्मयी मौत पर उठ रहें सवाल ,पुलिस जांच के बाद ही इस मामले से उठेगा पर्दा ,हत्या या आत्महत्या ?वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लिखेंगे पत्र ,सभी चल रहें स्कूल के मानकों की कराएंगे जांच।
डीजीपी के आदेश की उड़ रही धज्जियां : दरभंगा समेत राज्य के अधिकांश थानों में आगंतुक रजिस्टर का नहीं हो रहा अनुपालन