माउंट समर कॉन्वेंट स्कूल में दस वर्षीय छात्र की रहस्मयी मौत पर उठ रहें सवाल ,पुलिस जांच के बाद ही इस मामले से उठेगा पर्दा ,हत्या या आत्महत्या ?वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लिखेंगे पत्र ,सभी चल रहें स्कूल के मानकों की कराएंगे जांच।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
लहेरियासराय स्थित माउंट समर कॉन्वेंट स्कूल के छात्रावास में 11 वर्षीय छात्र कश्यप कुमार की मौत के मामले ने प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है।इस घटना से दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक भी मर्माहित हें।वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी ने कहा कि वें भी इसी समाज से आते हें और ऐसी घटना लोंगों के दिल को झकझोर कर रख देता हें।उन्होंने कहा कि बच्चों के सुरक्षा को लेकर वें शिक्षा विभाग को पत्र लिखेंगे।उन्होंने कहा कि स्कूल के मानकों का स्कूल प्रबंधन कितना पालन करते हें इसका पता जांच रिपोर्ट के बाद आयेगा लेकिन इस मामले की अनुसंधान के साथ-साथ हॉस्टल संचालन के मानकों की भी जांच कराई जाएगी।
बीते तीन महीनों की बात करे तों जवाहर नवोदय विद्यालय में और अब माउंट समर कॉन्वेंट स्कूल हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत हुई है। इन घटनाओं को एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से हॉस्टल के संचालन नियमों और मानकों की जांच कराने का निर्णय लिया है।
मालूम हो कि मंगलवार की शाम करीब 8 बजे स्कूल प्रशासन ने भटियारीसराय निवासी मनीषा देवी को सूचना दी कि उनका 11 वर्षीय पुत्र कश्यप कुमार बीमार है और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो कश्यप मृत पाया गया।
घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया और मृतक के मामा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
पीड़िता की माँ मनीषा देवी ने रोते हुए कहा
“मेरे एकलौते बेटे की हत्या स्कूल प्रशासन ने की है… मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई।”
एसएसपी ने कहा कि अनुसंधान के साथ-साथ यह भी जांच की जाएगी कि स्कूल हॉस्टल शिक्षा विभाग द्वारा तय मानकों के अनुरूप संचालित हो रहा था या नहीं।
महिला थाना में अधिकारी नदारद,12बजे तक लेट नहीं ,9बजे के बाद भेंट नहीं , मधुबनी से आई महिलाएँ घंटों बैठीं रहीं, न थानाध्यक्ष मिलीं, न ओडी पदाधिकारी ,एसएसपी की सख्ती पर सवाल
सुहागिनों ने चांद देखकर तोड़ा करवाचौथ व्रत:पति की लंबी उम्र के लिए लिया आशीर्वाद, पर्व मनाया