सिमरी थाना के शास्त्री चौक पर बना पुलिस जांच चौकी , सघन तलाशी अभियान के साथ निष्पक्ष चुनाव की तैयारी शुरू

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनएच 27 पर शास्त्री चौक पर सिमरी थाना और अर्धसैनिक बल के जवान चेक पोस्ट पर चौबीस घंटे तैनात होकर वाहनो को सघन चेकिंग कर रही है। बाइक से लेकर चार चक्का वाहनों के साथ ट्रकों की भी चेकिंग की जा रही है। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार में बताया कि चेक पोस्ट ओर वाहनों के साथ सवार लोगो की भी तलाशी ली जा रही है मुख्य रूप से शराब , हथियार , मादक पदार्थ और अधिक राशि का आवागमन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए चेक पोस्ट बनाया गया है। यह कदम आदर्श आचार संहिता का पालन करने और अवैध गतिविधियों को रोकथाम के लिए उठाया गया है
जांच के दौरान, सभी तरह के कार, बाइक, ऑटो और मालवाहक ट्रको को रोक कर उसकी गहन तलाशी ली जा रही है। जांच पोस्ट पर तैनात पुलिस बल और अर्धसैनिक बल प्रत्येक वाहन के दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और संदिग्ध पाए जाने पर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।