घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में अर्धसैनिक बल का ‘एरिया डोमिनेशन, निष्पक्ष मतदान की तैयारी

दस्तक7मिडिया, अमीत झा, गौड़ा बौराम, दरभंगा।

अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में आगामी चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। इसी कड़ी में, अर्धसैनिक बल के जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार को सघन ‘एरिया डोमिनेशन
घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में एएसआई रजनीश कुमार सिंह, अश्विनी कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी के उपस्थिति में अर्धसैनिक बल के जवानों ने पूरे थाना क्षेत्र में एक प्रभावशाली फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च का दोहरा उद्देश्य था
स्थानीय लोगों के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना और उन्हें यह संदेश देना कि वे निर्भिक होकर मतदान के दिन अपने संवैधानिक अधिकार का उपयोग करें। सुरक्षा बल उनकी पूर्ण सुरक्षा के लिए तैयार हैं।
चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को स्पष्ट और कड़ी चेतावनी देना कि किसी भी तरह की बाधा या अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षाकर्मियों ने संवेदनशील माने जाने वाले विभिन्न गांवों और इलाकों का दौरा किया और जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। सुरक्षा बल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि भयमुक्त वातावरण में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें और कोई भी व्यक्ति या समूह उन्हें प्रभावित करने की कोशिश न करे।