विधानसभा चुनाव से पहले बेनीबाद पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दीपक कुमार। गायघाट
बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बेनीबाद थाना पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च बेनीबाद बाजार सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आयोजित किया गया।
आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, बेनीबाद में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने मिलकर सुरक्षा का संदेश देने के लिए एक व्यापक फ्लैग मार्च का आयोजन किया. थाना प्रभारी साकेत सार्दुल के नेतृत्व में आयोजित इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता में विश्वास और जागरूकता फैलाना था. इस मार्च में बेनीबाद पुलिस के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों के जवान भी शामिल हुए.