दरभंगा के बिरौल में गढ्ढे में जमा बाढ़ के पानी में डूबने से किशोर की मौत

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिरौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दुखद घटना सामने आई है, जहां खेत के गढ्ढे में जमा बाढ़ के पानी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मृत्यु हो गई है।
मृतक की पहचान शिवशंकर चौपाल (उम्र लगभग 17 वर्ष), पिता महेश चौपाल, ग्राम चंगवाड़ा, पोस्ट लदहो, पंचायत लदहो, थाना बिरौल, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर मृतक की मां सुनीता देवी ने थाना में आवेदन दिया है।जिसमें उन्होंने कहा कि इनका पुत्र शिवशंकर चौपाल आज सुबह अपने खेत (फसल) को देखने गए थे, जो कि बाढ़ के पानी में डूबा हुआ था। इसी दौरान वे दुर्भाग्यवश बाढ़ के गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पंचायत के मुखिया ने बिरौल सीओ आदित्य शंकर से निवेदन किया है कि पीड़ित परिवार को जल्द सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए और इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। सीओ आदित्य शंकर ने बताया कि यह घटना उनके संज्ञान में है।