दरभंगा स्थित जी एम रोड तिहरा हत्याकांड में बड़ा मोड़ :राज परिवार के सदस्य कप्लेश्वर सिंह समेत तीन पर कोर्ट ने जारी किया नोटिस। 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता,

दरभंगा शहर के जी एम रोड राजकुमार गंज में वर्ष 2022 में भू माफिया के द्वारा पेट्रोल छिड़क कर जलाकर तिहरा हत्या मामले में नाटकीय मोड़ आया है।नगर थानाकांड सं.39/22 का सत्रवाद सं.217/22 में इस हत्याकांड में अपर लोक अभियोजक रेणू झा ने अभियोजन पक्ष की ओर से दरभंगा राज परिवार के सदस्य स्व. राजकुमार शुभेश्वर सिंह का पुत्र कपलेश्वर सिंह,एवं अमरकांत झा और मन्टून दास की संलिप्तता पाकर अदालत में दप्रसं की धारा 319 के तहत आरोपी बनाने की मांग रखी।कोर्ट ने अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र एवं प्रस्तुत साक्ष्य का गहन परिशीलन के बाद आवेदन को स्वीकृत करते हुए इस मामले के अलग सत्रवाद में उपरोक्त तीनों आरोपियों को उपस्थित होकर ट्रायल का सामना करने के लिए नोटिस जारी किया है।जिसकी अगली तिथि 17 नवंबर 25 निर्धारित की गई है।अब इसके बाद कपलेश्वर सिंह समेत तीनों आरोपियों को सर्वप्रथम इस मुकदमा मेंं जमानत लेकर ट्रायल का सामना करना पड़ेगा।