कड़ी सुरक्षा के बीच कुशेश्वरस्थान (अ.जा) और गौड़ा कड़ी सुरक्षा के बीच कुशेश्वरस्थान (अ.जा) और गौड़ा बौराम विधानसभा में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू। विधानसभा में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू।

दस्तक7मिडिया, उत्तम, सेनगुप्ता, दरभंगा।

78 कुशेश्वरस्थान (अ.जा.)और गौड़ा बौराम विधानसभा में आम चुनाव के लिए आज 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच अपना पर्चा दाखिल करने की अनुमति होगी। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज ने नामांकन को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। निर्वाची पदाधिकारी श्री राज ने बताया कि
किसी भी प्रत्याशी को नामांकन दाखिल करते समय अधिकतम चार समर्थकों के साथ ही जाने की अनुमति होगी। नामांकन कक्ष के अंदर, प्रत्याशी सहित केवल पांच व्यक्तियों को ही प्रवेश की इजाजत दी गई है।
नामांकन केंद्र के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 पुराना और (163 बीएन एस, नया) के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इस दायरे में सुरक्षा बलों को छोड़कर किसी भीअंगरक्षक या निजी सुरक्षाकर्मी को रहने की अनुमति नहीं है। अनाधिकृत वाहनों, हथियारों और अंगरक्षकों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित कर दिया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सभी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों को निर्धारित समय-सीमा और सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।