जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नामांकन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के मद्देनज़र जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने आज समाहरणालय परिसर स्थित नामांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने 87-जाले विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए नामांकन केंद्रों की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन कार्य प्रारंभ हो चुका है, जो प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संपन्न होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 11 और 12 अक्टूबर 2025 को अवकाश होने के बावजूद नामांकन कार्य यथावत जारी रहेगा।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, निर्वाची पदाधिकारी स्वप्निल सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।