सेविकाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली,समेकित बाल विकास सेवा के माध्यम से किया गया आयोजन 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार आज दरभंगा जिले के केवटी, मनीगाछी, बहेड़ी एवं सिंहवाड़ा प्रखंडों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) के माध्यम से आयोजित किया गया।

मनीगाछी एवं केवटी प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) ने बताया कि जागरूकता गतिविधियों के तहत आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा रैली निकाली गई।

रैली के माध्यम से मतदाताओं से अपील की गई कि वे 06 नवंबर 2025 को अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान करें और लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी आग्रह किया गया कि दरभंगा को बिहार में मतदान के प्रतिशत में अव्वल बनाने में सहयोग करें।

रैली के दौरान नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि वे निर्भीक होकर, स्वतंत्र रूप से और बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

इस अवसर पर आईसीडीएस की टीम, प्रखंड प्रशासन के अधिकारीगण एवं स्थानीय जनता की सक्रिय भागीदारी रही।