बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन की दिशा में आज प्लस टू शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा में तृतीय मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनरों ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी श्री बालेश्वर प्रसाद उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को मतदान प्रक्रिया की बारीकियों, ईवीएम/वीवीपैट के संचालन, आदर्श आचार संहिता तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने से संबंधित दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया।