जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नामांकन केंद्रों का किया निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल  कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने संयुक्त रूप से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने 85-बहादुरपुर, 84-हायाघाट, 82-दरभंगा ग्रामीण एवं 86-केवटी विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाए गए नामांकन केंद्रों की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। साथ ही, उन्होंने समाहरणालय परिसर में संचालित सिंगल विंडो केंद्र का भी जायजा लिया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी  विकास कुमार को सिंगल विंडो सिस्टम के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत डीएम  कौशल कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन कार्य प्रारंभ हो चुका है, जो प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संपन्न होगा।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, तथा उपनिदेशक जनसंपर्क सह उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।