विधानसभा चुनाव, बिरौल अनुमंडल कार्यालय में नामांकन शुरू, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम,
विधानसभा चुनाव, बिरौल अनुमंडल कार्यालय में नामांकन शुरू, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम,
विधानसभा चुनाव, बिरौल अनुमंडल कार्यालय में नामांकन शुरू, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम,
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार विधानसभा आम चुनाव के लिए 78 कुशेश्वरस्थान (अ.जा.),79 गौड़ा बौराम विधानसभा का नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को बिरौल अनुमंडल कार्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। पहले चरण के लिए नामांकन शुरू होने के साथ ही अनुमंडल कार्यालय परिसर में गहमागहमी बढ़ गई है।
नामांकन कार्य शांतिपूर्ण और निर्बाध तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने नामांकन स्थल पर सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता प्रबंध किए हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कहीं भी कानून व्यवस्था का उल्लंघन न हो, एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी नामांकन स्थल से लेकर ड्रॉप गेट का निरीक्षण किया और यहां प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष चन्द्र मणि और सर्किल पुलिस निरीक्षक महफुज आलम और अमृत लाल वर्मन ने मोर्चा संभाल लिया है। एसडीपीओ श्री तिवारी ने बताया कि सभी ड्रॉप गेट पर पुलिस पदाधिकारी के साथ बल की प्रतिनियुक्त किया गया है। नामांकन केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि संपूर्ण नामांकन प्रक्रिया और मतदान भारत निर्वाचन आयुक्त के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हो सके। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।