होटल, ढाबा, लॉज में तलाशी अभियान; संदिग्धों पर रखी जा रही नजर, स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील।
भागलपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। गुरुवार देर रात नगर पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के संयुक्त नेतृत्व में बाइपास हाइवे पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।
जीरोमाइल, औद्योगिक थाना क्षेत्र और केंद्रीय पुलिस बल (CPF) की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस की यह कार्रवाई एरिया डोमिनेशन के तहत की गई। ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बाइपास हाइवे पर स्थित ढाबों, पेट्रोल पंपों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की गहन जांच की। कई संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई। ढाबे पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
ढाबे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। सतर्कता बढ़ाने के निर्देश सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में बाहरी तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है। ऐसे में किसी भी तरह की आपराधिक या चुनावी गड़बड़ी से निपटने के लिए नियमित गश्त-छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
देर रात तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस बल ने कई वाहनों की भी जांच की और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। नगर पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति माहौल बिगाड़ने या अवैध गतिविधियों में शामिल न हो। वहीं, स्थानीय निवासी प्रशांत कुमार ने कहा कि रात के समय बाइपास इलाके में अक्सर बाहरी लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
