कैमूर के सैथा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे और उसकी पत्नी ने बुजुर्ग माता-पिता और बहन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सैथा गांव निवासी नागेंद्र शाह, उनकी पत्नी मनसा गुप्ता और बेटी रिमझिम कुमारी के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल भभुआ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नागेंद्र शाह को हायर सेंटर रेफर किया गया है, क्योंकि उनके सिर पर गहरा घाव है। मनसा गुप्ता का हाथ टूट गया है और शरीर पर कई चोटें आई हैं, जबकि रिमझिम कुमारी भी घायल हुई हैं। मां-बेटी अस्पताल में भर्ती।

 

मां-बेटी अस्पताल में भर्ती। बेटी की परीक्षा के लिए लौटे थे गांव घायल मनसा गुप्ता ने अस्पताल में बताया कि वे पिछले चार साल से पति और बेटी के साथ उत्तर प्रदेश के अनपरा में रह रही थीं, जहां उनके पति एक निजी कंपनी में काम करते हैं। बेटी रिमझिम की सितंबर में परीक्षा होने के कारण वे अपने गांव सैथा आए थे। मनसा गुप्ता का आरोप है कि गांव लौटने के बाद से ही उनका बेटा विक्की गुप्ता और बहू फूलमती देवी लगातार उनके साथ गाली-गलौज और प्रताड़ना कर रहे थे।

 

बेटे बहू ने लाठी-डंडों से किया हमला मनसा गुप्ता के अनुसार, घटना के दिन विक्की गुप्ता और फूलमती देवी ने उन पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे तीनों घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी बेटे-बहू ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और कहा, “तुम लोगों का यहां कोई अधिकार नहीं है, जहां से आए हो वहीं वापस जाओ।” पीड़ितों ने भभुआ थाना में मामले की सूचना दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।