बिरौल पुलिस का बड़ा एक्शन,वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धड़ाधड़ गिरफ्तारी से अफरातफरी,दो अपहृता बरामद
बिरौल पुलिस का बड़ा एक्शन,वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धड़ाधड़ गिरफ्तारी से अफरातफरी,दो अपहृता बरामद
बिरौल पुलिस का बड़ा एक्शन,वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धड़ाधड़ गिरफ्तारी से अफरातफरी,दो अपहृता बरामद
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल थाना क्षेत्र में एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के निर्देश पर लगातार चल रहे छापामारी अभियान ने अभियुक्तों और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के बीच अफरातफरी मचा दी है। बिरौल थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का खौफ फिर से स्थापित होता दिख रहा है, वहीं वारंटी और वांछित अभियुक्त अब गिरफ्तारी के डर से न्यायालय का रुख करने लगे हैं।
बिरौल थानाध्यक्ष चन्द्रमणि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिछले कुछ दिनों में कई बड़ी गिरफ्तारियां की हैं। पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बड़े मामलों में वांछित वारंटियों और एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। जिसमें वारंटी अनिल मुखिया पिता महेंद्र मुखिया और वारंटी चौधरी मुखिया पिता महेंद्र मुखिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय के आदेश पर जमानत पर मुक्त कर दिया गया। एक अन्य कार्रवाई में, बिरौल थाना के कांड संख्या 134/25 के वांछित अभियुक्त जयराम पासवान को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त जयराम पासवान मिर्जापुर, थाना बिरौल, जिला दरभंगा का रहने वाला है, जिसकी तलाश पुलिस को थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दो अपहृता को बरामद करने में पुलिस सफलता हासिल किया। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के निर्देश पर बिरौल पुलिस के इस अटूट अभियान को लेकर पूरे क्षेत्र के फरार चल रहे अभियुक्तों और वारंटियों में जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, कई ऐसे लोग जिनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी है, वे अब गिरफ्तारी से बचने के लिए अधिवक्ताओं के माध्यम से त्वरित रूप से न्यायालय का रुख करने लगे हैं और कानूनी राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में फरार अभियुक्तों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।