दरभंगा के घनश्यामपुर में गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई, 35 बोतल विदेशी शराब के साथ स्कूटी जब्त, पुलिस को देख सप्लायर फरार
दरभंगा के घनश्यामपुर में गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई, 35 बोतल विदेशी शराब के साथ स्कूटी जब्त, पुलिस को देख सप्लायर फरार
दरभंगा के घनश्यामपुर में गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई, 35 बोतल विदेशी शराब के साथ स्कूटी जब्त, पुलिस को देख सप्लायर फरार
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता/अमीत झा।
घनश्यामपुर थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी के दौरान, एक व्यक्ति शराब के साथ पकड़ा जाने से पहले ही सकरी गली और घनी आबादी का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। हालांकि, पुलिस ने मौके से 35 बोतल रॉयल ग्रीन क्लासिक ब्लेंडेड व्हिस्की और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक स्लेटी रंग की टीवीएस जुपिटर 125 स्कूटी जब्त कर ली है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को शराब सप्लायर के संबंध में गुप्त जानकारी मिली थी। उसके बाद पुलिस अवर निरीक्षक देव कुमार शर्मा जो वाहन जांच कर रहे थे। सूचना के अनुसार पाली SH 88 से पाली बाजार स्थित डिहवार रोड जाने वाले तिराहा पर पहुँचे और घेराबंदी की। कुछ देर बाद, लगमा हाईवे की तरफ से स्कूटी पर आता हुआ एक व्यक्ति पुलिस को देखकर स्कूटी छोड़कर गली में भागने लगा। पुलिस बल ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सकरी गली और घनी आबादी का लाभ उठाकर भागने में सफल रह। तलाशी में स्लेटी रंग की टीवीएस जुपिटर 125 स्कूटी पर एक ‘महक सिल्वर पान मसाला’ अंकित कपड़े के झोले में रॉयल ग्रीन क्लासिक ब्लेंडेड व्हिस्की की कुल 35 बोतलें बरामद हुईं। प्रत्येक बोतल 750 एमएल की थी, जिसकी कुल मात्रा 26.25 लीटर है। स्कूटी पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिसका चेचिस नं0-MD626AK4XS3C27884 और इंजन नं0-EK4CS3812844 है। जब्त की गई शराब और स्कूटी के चालक के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। मालूम हो कि बिहार राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू रहने के बावजूद, अवैध विदेशी शराब का परिवहन और कारोबार एक गंभीर अपराध है।