वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई छापेमारी के दौरान अलग अलग थानों की उपलब्धि।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

जमालपुर थाना द्वारा की गई कार्रवाई।

जमालपुर थाना कांड संख्या-15/25 में फिरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त खोखई पंडित पिता दामोदर पंडित साo झगरुआ थाना जमालपुर जिला दरभंगा को  गिरफ्तार किया।

अलीनगर थाना द्वारा की गई कार्रवाई।

अलीनगर थाना एवं CAPF के द्वारा संयुक्त रुप से अलीनगर थाना अंतर्गत पासी टोला में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी के क्रम मे करीब 200 लीo (गुड़की) अर्धनिर्मित शराब को दरभंगा पुलिस ने  विनष्ट किया।

लहेरियासराय थाना द्वारा की गई कार्रवाई।

न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंटी अभियुक्त द्रौपदी देवी पति कृष्णा गोस्वामी साo बाकरगंज थाना लहेरियासराय जिला दरभंगा को  गिरफ्तार किया गया।

 भालपट्टी थाना द्वारा की गई कार्रवाई।

भालपट्टी थाना एवं CAPF पुलिस बल द्वारा अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी के क्रम मे करीब 100 लीo (गुड़की) अर्धनिर्मित शराब को दरभंगा पुलिस ने  विनष्ट किया।

कमतौल थाना द्वारा की गई कार्रवाई।

आसूचना के आधार पर कमतौल थाना एवं CAPF के द्वारा संयुक्त रुप से कमतौल थाना अंतर्गत ग्राम ततेला में अवैध चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी के क्रम मे करीब 300 लीo (गुड़की) अर्धनिर्मित शराब को दरभंगा पुलिस ने किया विनष्ट।

घनश्यामपुर थाना द्वारा की गई कार्रवाई।

 घनश्यामपुर थाना द्वारा वाहन जांच के क्रम में ग्राम पाली से कुल-26.25 लीटर विदेशी शराब के साथ 01 स्कूटी को दरभंगा पुलिस ने जप्त किया गया।

आगामी विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु, विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक चौराहों/चेक पोस्टों पर दरभंगा पुलिस तथा CAPF द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच की जा रही है।